नमस्ते, इस वेबसाइट पर हम सुनिश्चित करते है की यहाँ लिखे आर्टिकल्स आपके लिए लाभकारी तथा त्रुटिरहित हो। यदि इस आर्टिकल से आप नोट या सुविचार लेना चाहते हैं तो स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर सकते है, या पृष्ठ को बुकमार्क कर सकते है।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स और निफ्टी में अंतर

Difference between Sensex and Nifty in Hindi?

सेंसेक्स क्या होता है?

Sensex in Hindi

सेंसेक्स(Sensex) मुंबई स्थित शेयर बाज़ार S&P BSE का सूचकांक है। BSE का full form Bombay Stock Exchange है। जबकि SensEx - Sensitive IndEx से मिलकर बना है। Sensitive Index का अर्थ होता है संवेदी सूचकांक।

सेंसेक्स, मुंबई शेयर बाजार में रजिस्टर्ड और मार्केट कैप के हिसाब सबसे बड़ी 30 कंपनियों को ही इंडेक्स करता है। सेंसेक्स के घटने बढ़ने से ये पता चलता है की देश की बड़ी कंपनियों को profit हो रहा है या loss हो रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी में अंतर -Sensex and Nifty difference

सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी, 1986 से हुयी थी। इसमें जो तीस कंपनियां शामिल होती है, वो बदलते रहती है, इन तीस कंपनियों को चुनने के लिए एक कमेटी बनाई गयी है। 30 companies को index करने के कारण इसे BSE 30 के नाम से भी जानते है।

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िए - सेंसेक्स क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करते है।

निफ्टी क्या होता है?

Nifty in Hindi

निफ्टी(Nifty) दिल्ली स्थित शेयर बाज़ार NSE का सूचकांक है। NSE का full form National Stock Exchange of India है। निफ्टी में 50 कंपनियां शामिल होती है। इसकी शुरुआत नवंबर 1994 को हुयी थी।

Nifty शब्द- National और Fifty से मिलकर बना है। यहाँ Fifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शामिल 50 कंपनियों के लिए है। ये पचासों कंपनिया देश के 12 अलग-अलग सेक्टर से चुनी जाती है, निफ्टी के घटने-बढ़ने से सेंसेक्स के तरह ही बाजार के रुख का पता चलता है। Nifty को Nifty 50 के नाम से भी जानते है।

Nifty 50 की अधिक जानकारी के लिए पढ़िए - निफ्टी क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करते है।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

  • सेंसेक्स की शुरुआत 1986 से हुई थी जबकि निफ्टी की शुरुआत 1994 को हुयी।
  • सेंसेक्स, बॉम्बे(मुंबई) स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है जबकि निफ्टी,नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स हैं।
  • सेंसेक्स में 30 कंपनियां शामिल होती है, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियां शामिल होती हैं।
  • Sensex का base year 1978-79 है, जबकि Nifty का base year 1995 हैं।
  • Sensex का base value 100 है, जबकि Nifty का base value 1000 हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों भारत के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज को indices करते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको सेंसेक्स और निफ्टी के बीच अंतर(difference) को बताया।

दोस्तों स्टॉक एक्सचेंज को ही शेयर बाजार या Stock Market कहते है। शेयर बाजार में निवेश कैसे करें और Share Bazar में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें, इस पर एक complete guide पिछले आर्टिकल में हम सबने काफी शोध करके लिखा था, जिसे आप लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

QuotesIn Theme

QuotesIn WordPress theme demo for Quotes
DEDICATED THEME FOR QUOTES SHARING WEBSITE