आसान तरीको से पियानो बजाना कैसे सीखें
पियानो बजाना कैसे सीखें (Learn Piano, Keyboard in Hindi)
Piano(पियानो) एक वाद्य यंत्र है। इसका आविष्कार 10वीं शताब्दी में हुआ था। आरंभ में पियानो का आकार और Design बिल्कुल अलग था। समय बीतने के साथ इसमें बदलाव हुआ और आज के आधुनिक पियानो तो आप जरूर देखें होंगे।
किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोई समारोह, शादी-विवाह, जागरण अथवा संकीर्तन या गायकों की मंडली। आज के भागदौड़ की जिंदगी में जब हम इन जगहों पर मौजूद होते है तब एहसास होता है कि जीवन का कोई दूसरा रूप भी हैं। इन जगहों पर विशेष आकर्षण के केंद्र होते है गाने और बजाने वाले और खासकर कीबोर्ड बजाने वाले।
बहुत सारे लोग पियानो को शौक से बजाते हैं हालांकि ये जरूरी नही है, इसका इस्तेमाल professionals भी काफी करते हैं लेकिन आजकल पियानो के बजाये कीबोर्ड्स का चलन ज्यादा बढ़ गया हैं। कीबोर्ड की बात करें तो यामाहा(Yamaha), कैसिओ(Casio), कोर्ग(Korg) के कीबोर्ड काफी अच्छा sound quality और feel देते हैं।
Piano (Keyboard) Bajana kaise sikhe
कुछ लोग जिनके पास पियानो उपलब्ध होता है वे पियानो के पास बैठकर उसे बजाने की कोशिश शुरू कर देते हैं। कुछ लोग जिनके पास पियानो नही होता वे मौके के इंतजार में रहते हैं और कभी पियानो बजाने का मौका पाकर वे उसे बजाने की कोशिश जरूर करते हैं और कुछ लोग तो उसी समय पियानो खरीदकर भी ले आते हैं। लेकिन पियानो नये लोगों से अर्थात जिन्हें बजाने नही आता उनसे पहली बार में कभी नहीं बजता सिवाय बेसुरी धुन के।
आज हम GYANChowk.com पर आपको पियानो (Piano) के बारे में बेसिक जानकारी देने जा रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस आर्टिकल (Article) को पढ़ने के बाद आप पियानो बजा सकेंगे।
Learn step by step piano tutorial in Hindi -पियानो बजाना कैसे सीखें
पियानो तथा हारमोनियम में अंतर
Piano- पियानो में Hammer के द्वारा तार के कंपन के फलस्वरूप आवाज उत्पन्न होता हैं तथा आप अपने दोनों हाथों से पियानो कॅार्ड को दबाकर पियानो बजा सकते हैं। साथ ही पियानो का स्केल(Scale) काफी बड़ा होता हैं। एक स्टैंडर्ड पियानो में 88 Keys तथा 7 Octaves होते हैं।
Harmonium- हारमोनियम में हवा के प्रवाह से कंपन होता हैं तथा आपका एक हाथ हारमोनियम के bellows पर होने चाहिए जिसके आगे-पीछे करते रहने से हवा का प्रवाह हारमोनियम में होता रहे। हारमोनियम का स्केल ज्यादा बड़ा नही होता। एक भारतीय स्टैंडर्ड(Standard) हारमोनियम में 36 Keys तथा 3 Octaves होते है जिसे 'मंद्र' 'मध्य' तथा 'तार' सप्तक(Octave) कहते हैं।
पियानो के Key अथवा Chord की जानकारी
पियानो तथा हारमोनियम में स्वर उत्पन्न करने के लिए कुंजी(Key) अथवा Chord का उपयोग होता हैं। ये साधारणतः सफेद तथा काले होते हैं। इन्हें अंगुलियों से दबाने पर स्वर अथवा आवाज की उत्पत्ति होती हैं। पियानो के Keyboard पर मुख्यतः 7 सफेद Keys होते हैं जिन्हें C D E F G A B के नाम से पहचाना जाता हैं। B के बाद स्केल फिर से C से शुरू हो जाती है। इसका मतलब आपको सिर्फ ये सात नोट( C, D, E, F, G, A, B ) याद रखने होंगे।
सप्तक (Octave) क्या हैं?
Octave - पियानो के सातों मुख्य सफेद Chord तथा उनके साथ वाले पाँच काले Chord को मिलाकर 12 Chord अथवा Keys होते हैं जिन्हें एक Octave कहा जाता हैं। एक स्टैंडर्ड(Standard) पियानो में सात Octave होते हैं तथा 4 अतिरिक्त Keys होते हैं। इन बारहों Chord को Notes भी कहा जाता है तथा इन्हीं नोटों से स्केल का निर्माण होता हैं।
1 Octave = 7 White + 5 Black keys = 12 keys
7 Octaves = 12×7 = 84 keys
1 Standard Piano = 84 + 4 Extra keys = 88 keys
88 Keys = 52 White(naturals) + 36 Black(accidentals)
4 अतिरिक्त Keys का उपयोग सातों Octaves तथा Scales के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिये होता हैं।
Naturals(नेचुरल) तथा Accidentals(एक्सिडेंटल) क्या हैं?
- Naturals- पियानो के सफेद keys को नेचुरल कहा जाता हैं। 88 keys वाले पियानो में इनकी संख्या 52 होती हैं।
- Accidentals- पियानो के ब्लैक keys को एक्सिडेंटल कहते हैं। 88 keys वाले पियानो में इनकी संख्या 36 होती हैं। इन्हें Sharp(सार्प) तथा Flat(फ्लैट) भी कहा जाता हैं।
Sharp(सार्प) तथा Flat(फ्लैट) क्या हैं?
- Sharp- सफेद keys के दाहिने वाले ब्लैक keys को सार्प कहते हैं। इसे दर्शाने के लिए ( #) का प्रयोग किया जाता हैं। जैसे- D# (डी सार्प), G# (जी सार्प)
- Flat- सफेद keys के बाँयें वाले ब्लैक keys को फ्लैट कहते हैं। इसे दर्शाने के लिए ( b ) का प्रयोग किया जाता हैं। जैसे- Db (डी फ्लैट), Gb (जी फ्लैट)
White keys के अपेक्षा Black keys का आवाज तेज होता हैं।
पियानो बजाना सीखने के लिए क्या जरूरी हैं
अब यहां से Piano बजाने का मुख्या भाग शुरू होता हैं। ध्यान से पढ़ें।
एक professional पियानो बजाने वाला किसी भी गाने अथवा किसी भी तरह के संगीत को Piano पर बजा सकता हैं। जबकि आप यानी मेरा मतलब है कि जो बजाना नही जानते या जिन्हें पियानो की थोड़ी बहुत जानकारी है वो सभी तरह के संगीत को नही बजा पाते। इसके पीछे मुख्य कारण है Practice(अभ्यास या रियाज)।
ऐसा है कि जिसका हाथ पियानो पर बैठ जाता हैं वो किसी भी धुन को बजा सकता हैं। यानी की आपको पियानो बजाने के लिए पहले खुब अभ्यास करना होगा जिससे कि आपके हाथ की अंगुलियाँ पियानो के Chords तथा Keys पर पूरी तरह से सेट हो जाये और जब आपका हाथ पियानो पर सेट हो जायेगा तब किसी भी संगीत के धुन को आप automatically बजा पायेंगे।
पियानो पर अभ्यास कैसे करें?
आप कभी कभी हारमोनियम बजाने वाले को जरूर देखें होंगे जब वो अभ्यास करता रहता हैं। अभ्यास के दौरान वे अपने मुँह से ओंकार(ऊँ) के जाप करने जैसा आवाज निकालते है। उनके इस आवाज में सरगम(सा रे ग म प ध नी) तथा राग होते हैं जिसे वे हारमोनियम पर बजाते हैं।
जब गले और हारमोनियम के स्वर मिल जाते हैं यानी कि जब दोनों के आवाज में कोई अंतर नहीं रहता तब अभ्यास सफल हो जाता हैं। सरगम में आरोह, अवरोह तथा राग का धीमी गति में रियाज़ करने से सफलता मिलती हैं। ठीक इसी प्रकार का अभ्यास आप पियानो पर कर सकते हैं।
पियानो में सरगम के सातों स्वर- (सा, रे, ग, म, प, ध, नी) के जगह C, D, E, F, G, A, B, होते हैं।
पियानो बजाने का सबसे आसान तरीका
यदि आपके पास समय की कमी हैं। पियानो बजाने के लिए आप इतने उत्सुक हैं कि अभ्यास न करके जल्दी से जल्दी पियानो बजाना चाहते हैं तो आपकी इस परेशानी का भी हल हैं। आप बिना अभ्यास के भी पियानो बजा पायेंगे किन्तु इसके लिए आपको थोड़ा पढ़ाई करना होगा यानी कि आपको पियानो के नोट्स याद करने होंगे।
आप किसी भी गाने या संगीत के Piano notation को याद करके उसे पियानो पर बजा सकते हैं लेकिन ये वैसा ही होगा जैसे रटन्तु विद्यार्थी के पास डिग्री तो होते हैं लेकिन ज्ञान नाम का कोई चीज़ नहीं होता। कहने का तात्पर्य है कि आप उन्हीं गानों को पियानो पर बजा पायेंगे जिसके नोट्स आपको याद होंगे। बिना अभ्यास और मेहनत के आप सिर्फ नोट्स याद करके सब गाने को नहीं बजा सकते जैसे की professional piano वाले बजाते हैं।
Notation अथवा पियानो के नोट्स क्या है?
किसी भी Music का नोटेशन होता हैं। Notation में किसी भी गाने(songs) या संगीत(music) के नोट्स लिखें होते हैं। जैसे- सलमान खान के फिल्म Bodyguard के गाना "तेरी मेरी मेरी तेरी" का पियानो नोट्स हैं - DA GA FG AF
आपको पियानो पर बारी बारी से DA GA FG AF सफेद Keys को दबाना होगा।
आप इस नोट्स को पियानो पर बजाने का कोशिश करें और देखिए कैसे 'तेरी मेरी मेरी तेरी' का धुन निकलता हैं।
इसी तरह राष्ट्रगान- "जन गण मन" के दो लाईन का नोट्स इस तरह से हैं।
जन-गण-मन अधिनायक जय हे
CC DD EE EEE EE DE F
भारत-भाग्य-विधाता
E EE D DD B- DC
Indian national anthem का Full Piano या Harmonium Notation देखने के लिए नीचे क्लिक करें
- राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का पियानो नोट्स(Jana Gana Mana Piano Notes in Hindi)
- राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का हारमोनियम नोट्स(Jana Gana Mana Harmonium Notation)
- राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का गिटार नोट्स(Jana Gana Mana Guitar Notation)
Note: ठीक इसी प्रकार नोट्स में Sharp तथा Flat keys के साथ Major तथा Minor Chords का भी प्रयोग होता हैं।
कीबोर्ड सिखने के लिए क्या करें
साधारण रूप से Major Chords वे होते हैं जिन्हें दबाने पर खुशनुमा संगीत उत्पन्न होते हैं और Minor Chords वे होते है जिसे दबाने से उदासीन स्वर उत्पन्न होते हैं।
तीन Keys को एक साथ दबाने से एक माइनर या एक मेजर कॅार्डस के स्वर निकलते हैं। आप गूगल पर सर्च करके Major and Minor Chords की List देख सकते हैं।
अब पियानो सीखने के लिए आपको बस इतना करना है कि या तो आप अभ्यास शुरू कर दें नहीं तो जिस गाने को आप पियानो पर बजाना चाहते हों उसके नोट्स को गूगल पर सर्च करके Save कर ले फिर पियानो पर नोट्स practice करके बजायें।
स्मार्टफोन पर पियानो बजाना कैसे सीखें
आज के समय में स्मार्टफोन पर भी पियानो के साथ साथ अनेक वाद्य यंत्र आने लगे हैं। यदि आप वाद्य यंत्र नहीं खरीद सकते तो App store (ऐप स्टोर) से इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। Piano app डाउनलोड करके इसे इनस्टॉल कर ले तथा नोटेशन का अभ्यास करें।
कीबोर्ड अथवा पियानो बजाना कैसे सीखें (Piano-Keyboard bajana kaise seekhe)
इस पोस्ट को अपने दोस्तों अथवा शुभेच्छुओं के साथ शेयर करें। अगले आर्टिकल में हारमोनियम कैसे बजाते है और उससे संबंधित जानकारी हैं। इसे पढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा।